छत्तीसगढ़ में तुष्टिकरण की राजनीति का बोलबाला क्यों : श्री अनुराग सिंहदेव

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की आंधी चल रही है। कमीशन, करप्शन और क्राइम की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता तैयार है। छत्तीसगढ़ को कर्ज में डूबो देने वालों का दिवाला निकलना तय है इसलिए हार के डर से कांग्रेस की सरकार भरोसे के सम्मेलन करके जनता को ठगने और बरगलाने का काम कर रही है। उक्त बातें सरगुजा से अंबिकापुर के पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है।

भाजपा नेता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर मोहब्बत की दुकान में नफरत बेचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पर छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ सरगुजा संभाग में धड़ल्ले से धर्म परिवर्तन और लव जिहाद पर माहौल बिगाड़ने और साजिश करने का आरोप लगाते हुए आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कुछ महीने जिला न्यायालय परिसर में फर्जी निकाहनामा बनवाते पकड़ाने और संभाग मुख्यालय में ही एक बेवा महिला से धोखे में रखकर अपनी धर्म छिपाने समेत अन्य कई घटनाओं का जिक्र करते हुए

 

सांसद श्नी बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ के मंत्री मोहम्मद अकबर के क्षेत्र कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान हुआ। हिन्दू समाज ने इसका विरोध किया, तब राज्य सरकार ने न्याय देने की बजाए क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया। हिन्दू समाज को इस सरकार ने प्रताड़ित करने का भरपूर प्रयास किया है। ऐसा दृश्य छत्तीसगढ़ वासियों ने कभी नहीं देखा। व

वहीं उन्होंने कहा कि बिरनपुर की सामूहिक नरसंहार की घटना हमने देखी है, किस तरह से साहू समाज के होनहार युवक भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या की गई। अभी कुछ दिन पहले खुर्सीपार में सिख समाज के देशभक्त युवक मलकीत सिंह ने हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो कुछ लोगों ने उसकी बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी। आखिर हमारे छत्तीसगढ़ में यह सब क्यों हो क्या रहा है? यह कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ को किस दिशा में लेकर जाना चाहती है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अब प्रदेश में सरकार बदलने का आव्हान किया है।