Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरकारी नौकरी:भारतीय खाद्य निगम ने जूनियर इंजीनियर सहित 5043 पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स 5 अक्टूबर तक करें अप्लाई

जॉब डेस्क। भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने असिस्टेंट ग्रेड 3 (AG-III), जूनियर इंजीनियर (JE), टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 (स्टेनो ग्रेड) के पदों (FCI Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (FCI Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे FCI की ऑफिशियल वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

पदों की संख्या : 5043

खास तारीखें

  • आवेदन की शुरुआती तारीख : 06 सितंबर 2022
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 05 अक्टूबर 2022

योग्यता

  • AG-III (तकनीकी) – उम्मीदवारों को कृषि / वनस्पति विज्ञान / जीव विज्ञान / बायोटेक / फूड, आदि में ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • AG-III (सामान्य) – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री, कंप्यूटर नॉलेज।
  • एजी-III (लेखा) – बीकॉम की डिग्री और कंप्यूटर नॉलेज।
  • AG-III (डिपो) – ग्रेजुएशन, कंप्यूटर नॉलेज।
  • जेई (ईएमई) – उम्मीदवारों के पास ईई / एमई इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा के साथ 1 वर्ष का अनुभव।
  • जेई (सिविल) – सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा के साथ 1 वर्ष का अनुभव।
  • हिंदी टाइपिस्ट AG-II (Hindi)- ग्रेजुएशन, हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड। अनुवाद में 1 वर्ष का अनुभव।
  • स्टेनो ग्रेड- II – ग्रेजुएट के साथ डीओईएसीसी ‘ओ’ लेवल का सर्टिफिकेट। टाइपिंग और स्टेनो का काम भी आना चाहिए।

आयु सीमा

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग) – 21 से 28 वर्ष
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल) – 21 से 28 वर्ष
  • स्टेनो। ग्रेड- II – 21 से 25 वर्ष
  • एजी-III (हिंदी) – 21 से 28 वर्ष
  • एजी-III (सामान्य) – 21 से 27 वर्ष
  • एजी-III (लेखा) – 21 से 27 वर्ष
  • एजी- III (तकनीकी) – 21 से 27 वर्ष
  • एजी-III (डिपो) – 21 से 27 वर्ष

सैलरी

  • जेई – रु. 34000-103400
  • स्टेनो ग्रेड 2 – रु. 30500-88100
  • एजी ग्रेड 3 – रु. 28200- 79200

सिलेक्शन प्रोसेस

  • रिटन एग्जाम (प्रारंभिक या मुख्य)
  • स्किल टेस्ट / टाइप टेस्ट (यदि पद के लिए जरूरी हो)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट

Most Popular