Thursday, May 1, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वंदे भारत एक्‍सप्रेस दोबारा हुई दुर्घनाग्रस्‍त, मवेशी से हुई टक्‍कर, टूटा ट्रेन के सामने का हिस्‍सा

नेशनल डेस्क। वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर दुर्घनाग्रस्‍त हो गई है। शनिवार की सुबह ट्रेन मुंबई सेंट्रल रेलवे स्‍टेशन से गुजराज के गांधीनगर के लिए रवाना हुई थी। मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल के पास आज सुबह 8.17 बजे वंदे भारत ट्रेन गुजर रही थी तब मवेशी ने सामने टक्‍टर मार दी। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रेन की नाक के पैनल को क्षति हुई बताई जा रही है। भारतीय रेलवे ने बताया कि ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर नगर के लिए जा रही थी। घटना के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोके रखा गया। रेलवे ने बताया ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कोन कवर पर नुकसान पहुंचा है। ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। इस पर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाएगा बता दें अक्‍टूबर माह में ये दूसरी घटना है। इससे पहले 8 अक्‍टूबर को ट्रेन से एक गाय टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्‍त हुई थी।

Most Popular