Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने किया पैदल रोड शो, लड्डूओं व सेब से तौल कर सीएम का किया स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ के हेमू कालाणी चौक से चक्रधर नगर चौक तक पैदल रोड शो किया। इस दौरान शहर के कई सामाजिक संगठनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी लोगों का अभिवादन किया। रोड शो के दौरान श्याम मंडल ने मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया। वहीं सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत सेब से तौल कर किया। चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुस्लिम समाज और रेडक्रॉस सोसायटी ने भी इस दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Image

Most Popular