यूथ कांग्रेस इलेक्शन : आकाश सबसे आगे, मोनू दूसरे नंबर पर, अध्यक्ष बनने के लिए अब इंटरव्यू के बाद होगा फैसला

रायपुर। कांग्रेस यूथ विंग का हाई वोल्टेज डिजिटल चुनाव का परिणाम आ गया है। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में वोटिंग और स्क्रूटनी की लंबी प्रक्रिया के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है। अध्यक्ष पद के दावेदार आकाश शर्मा ने सर्वाधिक 5.14 लाख वोट हासिल किया है, जबकि आशीष अवस्थी (मोनू) को 1.68 लाख वोट मिले हैं। इसके अलावा मानस सुमन पांडेय 6673 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अब इन तीन दावेदारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। डिजिटल मतदान के बाद जांच में करीब नौ लाख सदस्य फ र्जी पाए गए हैं। फ र्जी सदस्यता के कारण प्रदेश के युवाओं की जेब से करीब साढ़े चार करोड़ रुपए चले गए। युकां सदस्यता के लिए 50 रुपये की फ ीस रखी गई थी। सदस्यता करने के साथ ही आनलाइन फीस जमा करना था। सदस्यता अभियान में आठ सेकेंड का वीडियो बनाना था। इसमें भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। पेड़-पौधों का वीडियो बनाकर डब आवाज के सहारे वीडियो तैयार किया गया था। युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ में देश में सबसे ज्यादा सदस्य बने थे। सदस्यता के मामले मेंयुवा कांग्रेस ने महाराष्ट्र जैसे बड़ी आबादी वाले राज्य को भी पीछे छोड़ दिया था। एक जिला ऐसा भी है, जिसमें 1,22000 सदस्य बने थे जिनमें से 84 हजार रिजेक्ट हो गए। सदस्यता अभियान में कांग्रेस के भी करीब 17 लाख सदस्य बने थे। अब युवक कांग्रेस के सदस्यता अभियान में भी 17 लाख से ज्यादा सदस्य बने हैं। ऐसे में युवा कांग्रेस की सदस्यता को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। दरसअल, युवक कांग्रेस में सदस्यता के लिए उम्र सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। युवा नेताओं ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान में भी सदस्यता कराई थी और युवाओं को जोड़ा था।

2 thoughts on “यूथ कांग्रेस इलेक्शन : आकाश सबसे आगे, मोनू दूसरे नंबर पर, अध्यक्ष बनने के लिए अब इंटरव्यू के बाद होगा फैसला

  1. Nice post. I learn something more challenging on different blogs everyday. It will always be stimulating to read content from other writers and practice a little something from their store. I’d prefer to use some with the content on my blog whether you don’t mind. Natually I’ll give you a link on your web blog. Thanks for sharing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *