June 27, 2025

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति कर रहा जागरूक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में महिलाओं को उनके अधिकारों और विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है। विगत 16 अगस्त से महतारी न्याय रथ राजधानी के स्कूलों में पहुंच कर शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से छात्राओं को उनके कानूनी अधिकार की जानकारी दे रहा है। इसके साथ न्याय रथ शहर के विभिन्न स्थानों में भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक कर रहा है। यह रथ आगामी 21 अगस्त तक राजधानी के कई स्कूलों और वार्डों में पहुंचेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 28 जुलाई को हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को रवाना किया था। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से यह न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है। प्रथम चरण में रथ प्रदेश के नौ जिलों में जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *