Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगी सोनिया, बेटे राहुल के साथ पदयात्रा में होंगी शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु और केरल के बाद अब कर्नाटक पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के यात्रा में शामिल होने की भी जानकारी दी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को मांड्या में इस यात्रा में शामिल होंगी। बता दें कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक पहुंच गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 26वें दिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत मैसूर से की गई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 3 हजार 570 किलोमीटर लंबी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन श्रीनगर में होगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, जो देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

 

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिनों में भाजपा शासित कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा को काफ ी समर्थन मिला है। इससे पता चलता है कि यह एक ऐतिहासिक यात्रा है और लोग इसमें शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी छह अक्टूबर को मांड्या में इस यात्रा में शामिल होंगी।

Most Popular