सरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव के जन्मदिन पर रायपुर रजबंधा मैदान स्थित पुरानी भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भव्य आयोजन किया गया। वरिष्ठ नेताओं सहित पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन में शामिल होकर अरूण साव को बधाई एवं लक्ष्य पूर्ति की शुभकामनाएं दीं। इसमें रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पधारे जिला भाजपा मंत्री रत्थूलाल गुप्ता, सह प्रवक्ता कैलाश पण्डा, सरिया मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान, महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही, ब्रजकिशोर शर्मा और राजकिशोर पाणिग्राही ने भी गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने उनके जन्मदिन पर शुभाशीष,बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करने वाले पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं,सहयोगी नेताओं, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी इस आत्मीयता ने हमारी संकल्प शक्ति का विस्तार किया है। नई ऊर्जा का संचार किया है। कर्तव्य पथ पर कर्मठता के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी है। श्री साव ने कहा कि जीवन का प्रत्येक क्षण कर्मभूमि और कर्मक्षेत्र को समर्पित है। जन्मदिन का अवसर व्यक्ति के आत्म अवलोकन का विशेष अवसर होता है। अपने भीतर झांकने का समय होता है। अपनी कमियों को परखने का मौका होता है। उन्हें सुधारने का अवसर होता है। इस अवसर पर आप सभी का शुभाशीष छत्तीसगढ़ हित,जन हित,पार्टी हित में हम सभी के संघर्ष को सार्थक करेगा। हम प्रतिबद्घ हैं कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन में साथी कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु घोर साधना करेंगे। कार्यक्रम में सभी आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी किया गया था।

**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.