बड़ा हादसा : सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत, हेलिकॉप्टर से निकाले जा रहे शव

नेशनल डेस्क। सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई, 4 घायल हैं। आर्मी ने बताया गया कि वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वाहन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम हेलिकॉप्टर के जरिए शवों और घायल जवानों को बाहर निकाल रही है। b5cf3030 d817 4520 a2ad 5ec954ab36b6 1671790575प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।20266288 b456 4ced a1d6 328c67a6f0ff 1671790583रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया- उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देशी उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कतृज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *