बड़ा हादसा : बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 3 की हालत गंभीर

सुकमा। सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस सड़क हादसे में कई लोग घायल हैं। इन घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल लाया जा रहा है। एक परिवार बोलेरो में राम मंदिर दर्शन कर लौट रहा था, इसी दौरान मालवाहक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, घटना छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले के चिंतूर में हुई है। मालवाहक ट्रक और बोलेरो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक छत्तीसगढ़ सुकमा के रहने वाले थे। दरअसल, सुकमा के रहने वाले कुछ लोग तेलंगाना में राम मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सड़क दुर्घटना बोडुगुडेम, चिंटूर मंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *