फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण करने पहुंचे थे कलेक्टर साब… फिर धान कटाई में अजमाया हाथ

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह आज बैकुंठपुर विकासखंड के फू लपुर ग्राम पहुंचे जहां उन्होंने फ सल कटाई प्रयोग का अवलोकन किया और मौजूद अधिकारियों को इसके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने फ सल कटाई प्रयोग का सघन अवलोकन कर इसकी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने स्वयं भी फ सल कटाई में भाग लिया। जैसे ही किसानों ने कटाई शुरू की, कलेक्टर स्वयं को रोक ना सके और उन्होंने भी धान कटाई कर खेती-किसानी में अपने हाथ आजमाए। भू अभिलेख शाखा प्रभारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फ सल बीमा योजना अंतर्गत राज्य में प्रतिवर्ष फ सल कटाई प्रयोग किया जाता है।

05 e1668610689317

 

फसल कटाई प्रयोग रैंडम खसरो में सम्पन्न करने के लिए रैंडम नंबर प्रत्येक ग्राम को प्रदाय किया जाता है। रैंडम खसरा नंबर पर प्लॉट चुनने की प्रक्रिया का पालन कर 5झ्5 के प्लॉट का चयन किया गया। इसके बाद कटाई शुरू की गई। कटाई के बाद तुरंत इसी जगह मिसाई की गई और धान का वजन किया गया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद भू अभिलेख शाखा प्रभारी, कृषि विभाग अधिकारी एवं बीमा कंपनी के अधिकारियों को बेहतर ढंग से फ सल कटाई प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे फ सल उत्पादन का सही आंकलन हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *