दहला न्यायधानी : अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस महामंत्री को मारी गोली, मौके पर पहुंचे आईजी व एसएसपी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वो कार से कहीं जा रहे थे। उसी वक्त बदमाश पहुंचे और दिनदहाड़े उन्हें गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फ रार हो गए। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी बुधवार दोपहर को सकरी बाइपास की तरफ से कहीं जान रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने पहले उन्हें रोका। फि र उनके सिर पर गोलियां दाग दीं। घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। मगर वह कुछ कर पाते इसके पहले ही बदमाश मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद एसएसपी पारुल माथुर समेत पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार की शीशें टूट चुके हैं। परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था। जिसके चलते लोग उन्हें नहीं देख पाए हैं। पुलिस ने मौके से गोलियों के टुकड़े बरामद किए हैं। फ ॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात जमीन विवाद को लेकर हुई है। मगर पुलिस ने इस बात की कोई जानकारी अभी नहीं दी है।

 

दो कार से भागे हमलावर : हमलवारों ने पहले से वारदात की पूरी योजना बनाई थी। मौके पर एक कार पहले से मौजूद थी। वहीं एक कार संजू की पीछे से आ रही थी। संजू के ओवरब्रिज के नीचे पहुंचते ही दोनों कार की मदद से संजू का रास्ता रोक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों कार से फ रार हो गए। संजू की कार को रोकने के बाद हमलावर तेजी से बाहर निलके और दोनों ओर से कार को घेर लिया। इसके बाद गोलियां चलाने लगे। इससे संजू को बचने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस को मौके से नौ खोखे मिले हैं।

 

 

जमीन का काम करता था मृतक : जानकारी के मुताबिक, जमीन का काम करता था। ऐसे में माना जा रहा है कि जमीन से जुड़े किसी मामले में उसकी हत्या की होगी। फि लहाल हमलावरों का सुराग नहीं मिला है। आसपास के लोगों से पूछताछ हमलावरों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविकता सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *