Wednesday, February 5, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ में पहले से शिक्षा फ्री, राहुल गांधी को कुछ मालूम नहीं : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के बारे में कुछ मालूम नहीं हैं। उन्हें जो बुलवाया जा रहा है, वे वहीं मंच से बोल रहे हैं। प्रदेश में पहले से केजी से पीजी तक की शिक्षा फ्री है। बीजेपी सरकार ने सबसे ज्यादा तेंदूपत्ता खरीदी की है। वहीं संग्राहकों को शिक्षा, बीमा से लेकर चरणपादुका तक दिया। लेकिन कांग्रेस ने इसे बंद कर दिया। यह बात पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कही।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी आ जाए या प्रियंका गांधी आ जाए। किसी से भी कुछ घोषणा करा दें, छत्तीसगढ़ में पहले से ही केजी से पीजी तक की शिक्षा फ्री है। ये कोई नई बात नहीं कर रहे हैं ।अगर इनमें दब है तो प्राइवेट शिक्षा भी फ्री करने की घोषणा करें। वहीं पीएससी के बच्चों का क्या होगा। उसकी जांच की घोषणा क्यों नहीं करते। उसकी भी जांच की घोषणा करना चाहिए। पीएससी के लाखों बच्चे व परिजन भविष्य के प्रति चिंतित है।

देश में ओबीसी अफसरों की संख्या पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में अफसर नहीं थी क्या। कांग्रेस सरकार में क्या अफसरों की नई भर्ती हुई है। ये देश को जातिवादी में बांटने का काम कर रहे हैं। देश में अगर कोई जाति है तो वह गरीबी है और गरीबी हर जाति में है। गरीब के विकास के लिए पीएम मोदी काम कर रहे हैं।

तेंदूपत्ता प्रोत्साहन राशि व एमएसपी घोषणा पर पलटवार करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार में 18 लाख बोरी तेंदूपत्ता खरीदा जाता था। कांग्रेस के जमाने में 10 लाख तेंदूपत्ता खरीदा जाता है। भाजपा सरकार में 4-5 हजार बोनस के रूप में मिलता था। उनके बच्चों को बढ़ाने के लिए पैसा मिलता था। उनकी बेटी की शादी के लिए पैसा मिलता था। मृत्य होने पर बीमा का पैसा मिलता था। पैर में कांटा न पड़े इसलिए जुते व चप्पल मिलता था। साड़ी भी मिलती थी। ये सब बंद कर दिया। पहले 15 दिन तेंदूपत्ता तोड़ते थे, अब एक दिन तोड़ रहे हैं। राहुल बड़ी बड़ी बात कर रहे हैं। उन्हें तेंदूपत्ता और केजी-पीजी के बारे में एबीसीडी मालूम नहीं है। उनसे जो बुलवाया जा रहा है, वो बोल रहे हैं।

Most Popular