July 1, 2025

किसान के खाते से 42 क्विंटल अवैध धान खपाने की कोशिश, 2 बिचौलिए पकड़ाए, एक पिकअप सहित 90 बोरा धान भी जब्त

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के समस्त उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के सुचारू संचालन एवं निगरानी हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जिनके द्वारा लगातार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस 25 नवंबर को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गिरजापुर में संदेह के आधार पर किसान के टोकन की जांच की गई जिसमें 42.40 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन लिया गया था। इसकी जांच सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गिरजापुर, जिला खाद्य अधिकारी, प्रबंधक गिरजापुर, पटवारी एवं अन्य के उपस्थिति में की गई। किसान के टोकन पर धान विक्रय हेतु पहुंची पत्नी और वाहन चालक द्वारा पूछताछ के दौरान भ्रामक जानकारी दी गयी। उक्त संबंध में पटवारी द्वारा स्थल जांच भी की गयी। जिसमें पता चला कि खातेदार किसान की भूमि का धान अभी कटा नहीं है। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया और धान को जप्त कर लिया गया।इसी क्रम में आज 26 नवंबर को भी प्रशासनिक टीम द्वारा अवैध परिवहन पर कार्रवाई की गई। अवैध धान परिवहन करते बैकुंठपुर तहसील अंतर्गत दो अलग अलग जगहों से 2 बिचौलियों पर कार्यवाही करते हुए एक पिकअप सहित 90 बोरा अवैध धान जप्त किया गया। कलेक्टर लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में प्रशासनिक टीमों के द्वारा अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अवैध धान आवक पर लगातार प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *