छत्तीसगढ़

कांग्रेस भयभीत, इसलिए किया नक्सलियों से साठ-गांठ : भाजपा

IMG 20231027 WA0005रायपुर। भाजपा मीडिया विभाग के केन्द्रीय संयोजक एवं प्रयागराज विधायक सिध्दार्थनाथ सिंह ने कहा कि तमाम सर्वे में भाजपा की मजबूती से कांग्रेस भयभीत है। सिंह ने हार के भय से नक्सलियों से साठ-गांठ करने का आरोप कांग्रेस पर लगाया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने बाकायदा इसके लिए एक रणनीति बनाई है। दिग्विजय सिंह से प्रेरणा लेते हुए नक्सलियों को क्रांतिकारी कहने लगे है और ममता बेनर्जी की कार्बन कॉपी बन गए है। छत्तीसगढ़ में जिस तरह से नक्सली सक्रियता बढ़ गई है वह सबके सामने है। बीजापुर में छत्तीसगढ़ तेलंगाना नेशनल हाईवे पर नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट हुआ, गांव के गांव खाली कराये जा रहे हैं पर्चें फेंकेे जा रहे है। टारगेट किलिंग भाजपाईयों के ऊपर ही क्यों होता है?

 

केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से नक्षली वारदातों में कमी आई

भाजपा मीडिया विभाग के केन्द्रीय संयोजक सिध्दार्थनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने 22 दिसंबर 2022 को संसद में एक सवाल के जवाब में बताया था कि पूरे देश में नक्सली गतिविधियां कम हो गई। अब आप इसके आगे कहीं भी जानकारी ले सकते है कि पूरे देश में नक्सली गतिविधियां कम हुई लेकिन जो नक्सली घटनाएं है उनमें 70 से 80 वायलेंस छत्तीसगढ़ से आ रही है।

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Back to top button