June 26, 2025

कलेक्टर कलेक्टिंग एजेंट बना दिए, पंजा छाप अधिकारी संभल जाए अभी समय है : डॉ. रमन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह से चल रही ईडी की रेड के बीच राजनीतिक बयानबाजी व आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सीएम भूपेश बघेल ने इस छापेमारी को जहां केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बताया तो वहीं पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने सीधे तौर पर सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस आलाकमान का एटीएम बताते हुए प्रदेश के अफसरों को भी चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि पूरे देश और दुनिया में आज छत्तीसगढ़ शर्मसार हुआ है। जहां कहा जाता है कि छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा, वहां 40 अफ सरों के घरों में ईडी की छापे मारी हुई है। उन्होंने कहा कि सच सामने आएगा। सब सामने आएगा। राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार वीआईपी रोड स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम डॉ. सिंह ने कहा कि साल भर से मैं बोल रहा हूं, बार-बार कह रहा हूं कि भूपेश बघेल, सोनिया गांधी का एटीएम है। ये हजारों करोड़ का खेल है। वसूली करके असम में पैसे भेजे जाते हैं, हिमाचल प्रदेश भेजे जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर को कलेक्टिंग एजेंट बना दिया गया है और उन्हीं कलेक्टिंग एजेंट के घर आज ईडी छापा मार रही है। कांग्रेस के अंत का समय नजदीक आ गया है। हम तो पूरे देश भर में लड़ रहे हैं। जनता के मन में भारी आक्रोश है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल की प्रतिक्रिया को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम की जो प्रतिक्रिया रही है, वह चिंताजनक है। वह कह रहे हैं बीजेपी लड़ाई नहीं लड़ पा रही है। हम उनको बता रहे हैं कि हम लडऩे में सक्षम हैं।

 

अधिकारियों को भी चेताया : रमन सिंह ने ईडी के शिकंजे में आए अफ सरों के साथ अन्य अफ सरों को भी चेताया है। उन्होंने कहा कि जो पंजा छाप अधिकारी हैं, वह अभी समय हैं संभल जाएं। अभी तो 30-40 गए हैं। भ्रष्टाचार में अगर लिप्त रहोगे को कहीं भी बचने वाले नहीं हो। आप ईमानदारी से काम करिए। ज्यादा वक्त नहीं है। एक साल का समय बाकी है। उनको सावधान रहना चाहिए। अभी जो हश्र हो रहा है, उन्हें देखना चाहिए।

 

यहां चल रही कार्रवाई : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ईडी ने आज सुबह-सुबह एक बार फि र से छापेमारी की है। इसमें दुर्ग में मुख्यमंत्री बघेल की ओएसडी सौम्या चौरसिया और रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू का नाम भी हैं। जबकि रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के पति और माइनिंग हेड जेपी मौर्य, रायपुर में कोयला कोराबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में उनके ससुर और कांग्रेस के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, रायगढ़ के गांजा चौक निवासी नवनीत तिवारी, प्रिंस भाटिया, सीए सुनील अग्रवाल और कोरबा के ठेकेदार व दुर्ग के भिलाई स्थित एक कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *