• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 20, 2025
  • Login
palpalbharat
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News
No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News
No Result
View All Result
palpalbharat
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

हरेली में इस बार भी मुख्यमंत्री निवास में रहेगी रौनक, कई नवाचारों का होगा आगाज

PalpalBharat by PalpalBharat
July 27, 2022
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
हरेली में इस बार भी मुख्यमंत्री निवास में रहेगी रौनक, कई नवाचारों का होगा आगाज
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookXLinkedinWhatsapp
WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM
ADVERTISEMENT

रायपुर. हर साल की तरह इस साल भी हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में रौनक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसान भाईयों के साथ इस पर्व को धूमधाम से मनाएंगे। प्रदेश के इस पावन पर्व पर राज्य सरकार कई नवाचारों का भी आगाज करेगी। छत्तीसगढ़ में हरेली पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के साथ पर्यावरण के महत्व को भी दर्शाता है। इस दिन किसान कृषि कार्य में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों और औजारों की सफाई कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। कृषक परिवारों में तरह-तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाए जाते हैं। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से हरेली पर्व को लेकर प्रदेशवासियों में उत्साह और बढ़ गया है। इसका कारण यह है कि राज्य सरकार ने हरेली पर्व से लोगों के जुड़ाव को देखते हुए इस दिन अवकाश की घोषणा कर दी है, ताकि लोग पूरे आनंद के साथ इस पर्व को मना सके और सरकार की मंशा के अनुरूप ऐसा हो भी रहा है। अब हरेली पर्व पर गांव की गलियों और चौपाल से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी लोग परंपरा के अनुरूप नारियल फेंक प्रतियोगिता गेड़ी चढ़ते देखे जा सकते हैं, वहीं महिलाएं सुआ, कर्मा, ददरिया, फुगड़ी करते दिखती हैं।  हरेली त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ने का एक और कारण यह है कि अब इस पर्व को प्रदेश के मुखिया  भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप बड़े स्तर पर मनाया जाने लगा है, जिसमें खुद मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्री शामिल होते हैं। हर साल मुख्यमंत्री निवास में बड़ा आयोजन किया जाता है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसान भाइयों और आम जनता के साथ शिरकत करते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल परंपरागत तरीके से कृषि उपकरणों और औजारों के साथ गाय-बैल की भी पूजा-अर्चना करते हैं। इस साल भी हरेली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में इस तरह के आयोजनों की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। हरेली के पावन पर्व पर परंपरागत आयोजनों के अलावा इस साल भी राज्य सरकार के कई नए कामों का आगाज होने वाला है-

 

गौमूत्र की खरीदी शुरू करेगी सरकार : राज्य सरकार गोधन न्याय योजना के तहत अब गोबर के अलावा गौमूत्र की खरीदी भी हरेली पर्व से शुरू करने जा रही है। इस पर्व पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के करसा गांव से गौमूत्र की खरीदी का शुभारंभ करेंगे। राज्य सरकार चार रूपये प्रति लीटर की दर से गौमूत्र की खरीदी करेगी। जिस तरह से गोबर से जैविक खाद बनाकर बेचा जा रहा है, उसी तरह से गौमूत्र से जैविक कीटनाशक बनाकर गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बेचा जाएगा।

WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1 WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1 WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की होगी शुरूआत : राज्य महिला आयोग की पहल पर हरेली पर्व से प्रदेश की महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी देने तथा जागरूक करने के लिए ‘मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा‘ की भी शुरूआत की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिलों और गांवों तक संदेश पहंुचाने ‘मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ‘ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सबसे पहले दुर्ग जिले से रथ अपनी यात्रा शुरू करेगा।

 

गांव-गांव पहुंचेगा न्याय रथ, देगा कानूनी जानकारी  : मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ शुरूआत में खनिज न्यास निधि प्राप्त करने वाले नौ जिलों दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमंुद, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर में जाएगा। इसके बाद रथ प्रदेश के बाकी बचे जिलों के भ्रमण पर जाएगा। ‘‘बात हे अभियान के महिला मन के सम्मान के’’ सूत्र वाक्य के साथ यह यात्रा शुरू होगी। रथ में लगी एलईडी स्क्रीन के मााध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। रथ में दो अधिवक्ता भी होगे जो महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के साथ उनसे आवेदन भी लेंगे, ताकि महिला आयोग के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस अभियान के तहत महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता दी जाएगी। इससे पहले भी महिला आयोग ने वाट्सएप नंबर +91-9098382225 जारी किया है, जिसके माध्यम से भी महिलाएं आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

ADVERTISEMENT
Previous Post

पारसमणी पत्थर के लालच मे बैगा को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Next Post

मुख्यमंत्री 28 जुलाई को कम्पोस्ट उत्पादक महिला स्व-सहायता समूहों को जारी करेंगे बोनस, 7442 स्व-सहायता समूहों को मिलेगा 17 करोड़ रूपये का बोनस

PalpalBharat

PalpalBharat

Related Posts

Agriculture Department Raid
छत्तीसगढ़

Agriculture Department Raid : कृषि विभाग की छापेमारी, अवैध खाद-बीज जब्त, कई केंद्रों को नोटिस

June 19, 2025
Rare mammals in Sarguja :
छत्तीसगढ़

Rare mammals in Sarguja : सरगुजा में दर्ज हुई 3 दुर्लभ स्तनधारी प्रजातियों की उपस्थिति, जैव विविधता संरक्षण की दिशा में अहम उपलब्धि

June 18, 2025
Jindal Steel
छत्तीसगढ़

Jindal Steel : जिंदल स्टील के 20 हजार से अधिक कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन, सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास में निभाएंगे भूमिका

May 22, 2025
International Biodiversity Day 2025
छत्तीसगढ़

International Biodiversity Day 2025 : अपनी ही आवाज बनी दुश्मन! विलुप्ति की ओर पहाड़ी मैना, पैंगोलिन भी संकट में

May 23, 2025
Kiran Sharma Kathak Dance
छत्तीसगढ़

Kiran Sharma Kathak Dance : कथक नृत्य से चमका खरसिया का नाम, किरण शर्मा को दिल्ली में मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड

May 10, 2025
Bastar Weather Alert
छत्तीसगढ़

Bastar Weather Alert : “बस्तर में आंधी-ओले की तबाही, अगले 5 दिन रहेंगे भारी, रायपुर और बिलासपुर में गर्मी का कहर”

May 7, 2025
Load More
Next Post
मुख्यमंत्री आज करेंगे जगार मेले का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ सहित 11 राज्यों के शिल्पकलाओं का होगा समागम

मुख्यमंत्री 28 जुलाई को कम्पोस्ट उत्पादक महिला स्व-सहायता समूहों को जारी करेंगे बोनस, 7442 स्व-सहायता समूहों को मिलेगा 17 करोड़ रूपये का बोनस

गौठानों में 28 जुलाई हरेली पर्व से गोमूत्र की खरीदी,  छत्तीसगढ़ सरकार 4 रुपए लीटर की दर से खरीदेगी गोमूत्र

गौठानों में 28 जुलाई हरेली पर्व से गोमूत्र की खरीदी, छत्तीसगढ़ सरकार 4 रुपए लीटर की दर से खरीदेगी गोमूत्र

अरे आप तो 60 साल के जवान हैं…..ऐसे गेड़ी चढ़ते मैं आज तक किसी को नहीं देखा : मुख्यमंत्री

अरे आप तो 60 साल के जवान हैं.....ऐसे गेड़ी चढ़ते मैं आज तक किसी को नहीं देखा : मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़

Agriculture Department Raid

Agriculture Department Raid : कृषि विभाग की छापेमारी, अवैध खाद-बीज जब्त, कई केंद्रों को नोटिस

by PalpalBharat
June 19, 2025
0

Rare mammals in Sarguja :

Rare mammals in Sarguja : सरगुजा में दर्ज हुई 3 दुर्लभ स्तनधारी प्रजातियों की उपस्थिति, जैव विविधता संरक्षण की दिशा में अहम उपलब्धि

by PalpalBharat
June 18, 2025
0

Jindal Steel

Jindal Steel : जिंदल स्टील के 20 हजार से अधिक कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन, सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास में निभाएंगे भूमिका

by PalpalBharat
May 22, 2025
0

International Biodiversity Day 2025

International Biodiversity Day 2025 : अपनी ही आवाज बनी दुश्मन! विलुप्ति की ओर पहाड़ी मैना, पैंगोलिन भी संकट में

by PalpalBharat
May 23, 2025
0

Load More
palpalbharat

Pal Pal Bharat” एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो देश-विदेश से ताज़ा, सटीक और त्वरित समाचार प्रस्तुत करता है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर राजनीति, प्रदेशों की खबरें, आपदा-प्रबंधन, कृषि, स्वास्थ्य, अपराध, खेल और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर रोज़ाना अपडेट्स मिलते हैं।

देश-विदेश

Peshawar Tree Arrest : 125 वर्षों से पेड़ ‘गिरफ्तार’ है, 24 घंटे लोहे की जंजीरों में बंधा रहता है! आखिर इसका क्या अपराध है

Nargis Fakhri : एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन पर एक्स बायफ्रेंड को मारने का आरोप, हो सकती है उम्रकैद

US Election Result 2024 : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रुझानों में उलटफेर, जानिए किसने बनाई बढ़त

Wedding : मंडप पर दुल्हनिया संग ले रहा था 7 फेरे, तभी तेजाब लेकर आ धमकी 40 साल की महिला, फिर….

Sheikh Hasina : ऐसे ढाका से दिल्ली नहीं पहुंच गईं शेख हसीना, भारत को उड़ाने पड़े दो राफेल

Nepal Accident : लैंडस्लाइड के बाद नदी में बह गईं दो बसें, 7 की मौत… 50 से ज्यादा लापता

छत्तीसगढ़

Agriculture Department Raid : कृषि विभाग की छापेमारी, अवैध खाद-बीज जब्त, कई केंद्रों को नोटिस

Rare mammals in Sarguja : सरगुजा में दर्ज हुई 3 दुर्लभ स्तनधारी प्रजातियों की उपस्थिति, जैव विविधता संरक्षण की दिशा में अहम उपलब्धि

Jindal Steel : जिंदल स्टील के 20 हजार से अधिक कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन, सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास में निभाएंगे भूमिका

International Biodiversity Day 2025 : अपनी ही आवाज बनी दुश्मन! विलुप्ति की ओर पहाड़ी मैना, पैंगोलिन भी संकट में

Kiran Sharma Kathak Dance : कथक नृत्य से चमका खरसिया का नाम, किरण शर्मा को दिल्ली में मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड

Bastar Weather Alert : “बस्तर में आंधी-ओले की तबाही, अगले 5 दिन रहेंगे भारी, रायपुर और बिलासपुर में गर्मी का कहर”

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 - Pal Pal Bharat | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News

Copyright © 2025 - Pal Pal Bharat | All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d