रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम कल फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानी डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि मॉनसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, रोहतक, बरेली, वाराणसी, पटना, बालुरघाट और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तरी बांग्लादेश और असम होते हुए नागालैंड से गुजर रही है। एक द्रोणिका श्रीलंका से मध्य मध्यप्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही कल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है।