Monday, March 24, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तीन राज्यों के मोस्ट वॉन्टेड, सवा लाख के इनामी डकैत को पुलिस ने मारी गोली, मौत…

बाड़ी (धौलपुर). एक लाख इक्कीस हजार रुपए के इनामी डकैत केशव गुर्जर और पुलिस के बीच धौलपुर के जंगलों में देर रात मुठभेड़ हो गई। गुर्जर के पैर में गोली लगी है। वहीं, उसके दो दर्जन से अधिक साथियों की जंगल में सर्च अभियान चलाकर तलाश की जा रही है। पुलिस फोर्स घायल डकैत को धौलपुर जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंची है। धौलपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह को बीती रात केशव गुर्जर के डांग क्षेत्र में छुपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एसपी खुद टीम के साथ जंगलों में पहुंचे थे। यहां केशव की गैंग के साथ करीब तीन-चार घंटे तक मुठभेड़ चली। भरतपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव भी ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 

चंबल किनारे क्षेत्र में सर्च अभियान : डीएसपी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में भी सोने का गुर्जा और चंबल किनारे क्षेत्र में डकैत को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया गया था। डांग में डकैत के साथियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में कई थानों की पुलिस और एंटी डकैत फोर्स (एडीएफ) के साथ एसपी की विशेष पुलिस टीम शामिल रही।

 

 

10 साल से चल रहा है फरार : बताया जा रहा है कि अभी केशव गुर्जर धौलपुर के कुदिन्ना गांव का ही रहने वाला है। 10 साल से फरार चल रहा था। मुरैना और राजस्थान पुलिस ने मिलाकर इस पर 1.20 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। उस पर 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। केशव की गैंग राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश वारदातें करती है। गैंग में दो दर्जन के लगभग सदस्य बताए जाते हैं। इसका मूवमेंट राजस्थान में अधिक रहता है।

 

Most Popular